चंदौली पुलिस की अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 61 लाख रुपये की बीयर बरामद
उप्र की थाना चंदौली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 61 लाख रुपये कीमत की 1210 पेटी (14,520 लीटर) अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र की थाना चंदौली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 61 लाख रुपये कीमत की 1210 पेटी (14,520 लीटर) अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की है।
पुलिस ने नवीन मंडी चौकी के सामने वाराणसी-बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या MH18BG7712 को रोककर तलाशी ली। ट्रक में भूसी की आड़ में छिपाकर रखी गई HOWARD 500 ब्रांड की बीयर बरामद हुई।
मौके से राजस्थान निवासी दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीयर पंजाब से बिहार के औरंगाबाद ले जाई जा रही थी और इसके लिए उन्हें प्रति चक्कर 50 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Janmat News 
