यूपी और बंगाल में भी बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार

बिहार की जनता का मैं आभार प्रकट करता हूं। उत्तर प्रदेश में भी 2027 में 2017 वाला इतिहास दोहराया जाएगा। 2027 में 325 से अधिक सीट जीतकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे। अखिलेश यादव के आरोपों पर जवाब देते हुए पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों का गुंडई और अराजकता के अलावा कोई काम नहीं है।

यूपी और बंगाल में भी बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार
Published By - ANKUSH PAL

 अयोध्या (जनमत) :- रामनगरी अयोध्या में शनिवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पखवाड़ा के मौके पर हुआ। इसमें शामिल होने के लिए  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बन चुकी है। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। जो लोग विपक्ष की राजनीति करते हैं, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, ये बिहार को लेकर जो मन में लेकर बैठे थे, उस पर घड़ों पानी गिर गया। उनको पता चल गया है कि बिहार के लोग और उत्तर प्रदेश के लोग एक साथ और एक मन के हैं। वह जाति संप्रदाय  और धर्म से ऊपर उठकर पीएम मोदी और एनडीए के साथ हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि बिहार की जनता का मैं आभार प्रकट करता हूं। उत्तर प्रदेश में भी 2027 में 2017 वाला इतिहास दोहराया जाएगा। 2027 में 325 से अधिक सीट जीतकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे। अखिलेश यादव के आरोपों पर जवाब देते हुए पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों का गुंडई और अराजकता के अलावा कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि एक भी मतदाता ने बिहार में शिकायत नहीं दर्ज कराई है। एसआईआर के तहत सूची बनाकर चुनाव आयोग ने जो चुनाव कराया उसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनेगी। अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि रामलला का मंदिर बन चुका है और सबसे ऊंची पताका फहराने जा रही है। देश दुनिया में सब चाहते हैं कि अयोध्या सर्वोच्च शिखर पर रहे।