अलीगढ में कोहरे का कहर: कई वाहन आपस में टकराए, 10 लोग घायल; तीन रेफर

उप्र के जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के नेशनल हाईवे रिंग रोड स्थित चिकावटी गांव के पास घने कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए।

अलीगढ में कोहरे का कहर: कई वाहन आपस में टकराए, 10 लोग घायल; तीन रेफर
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के नेशनल हाईवे रिंग रोड स्थित चिकावटी गांव के पास घने कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए। जिसके चलते वाहनों में सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस सरकारी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिनमे तीन घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जहां एक घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। साथ ही अन्य सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।पुलिस नें जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाते हुए क्षतिग्रस्त हुए सभी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया गया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई करने में जुटी है।

एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस सरकारी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को रिंग रोड से हटाने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन को बुलाया। जहां जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए सभी वाहनों को रिंग रोड से हटाकर सड़क किनारे खड़ा किया गया।

जिला मिल्खन सिंह अस्पताल की इमरजेंसी पर तैनात डॉक्टर रितेश ने बताया कि सरकारी एंबुलेंस के जरिए एक्सीडेंट में घायल हुए करीब 7 से 8 घायलों को उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल लाया गया था। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया।सभी घायलों की हालत सामान्य है। जिनमें आगे के उपचार के लिए तीन लोगों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।वही एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।इस एक्सीडेंट में तीन से चार महिलाएं समेत पुरुष भी शामिल है।

सीओ गभाना धनंजय नें जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी 2026 को थाना लोधा इलाके में एक्सीडेन्ट की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। वही ट्रक व पिकअप को क्रेन के माध्यम से हटवाया गया। यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित है। तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।