कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर, एंबुलेंस और कार की भीषण टक्कर में महिला और बच्चे की मौत
उप्र के कौशाम्बी जनपद में एंबुलेंस और कार में भीषण टक्कर होने की खबर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दंपत्ति और दो बच्चे गंभीर घायल हो गए।
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद में एंबुलेंस और कार में भीषण टक्कर होने की खबर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दंपत्ति और दो बच्चे गंभीर घायल हो गए।
हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहाँ कार सवार महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं कार सवार युवक और एक बच्चा अभी भी गंभीर घायल है। जिनका इलाज चल रहा है।
कार सवार प्रतापगढ़ के बताए जा रहें हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां पीएचसी के पास की है जहां राजापुर की तरफ से आ रही एक कार सामने से आ रही एंबुलेंस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार सवार महिला और उनके एक बच्चे की मौत हो गई। वही युवक पति और एक बच्चा गंभीर घायल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


