कन्नौज में सपा के PDA सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर हाईकमान सख्त, प्रदेश अध्यक्ष ने भंग की जिला कार्यकारिणी

उप्र के कन्नौज जनपद में समाजवादी पार्टी के PDA सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर हाईकमान सख्त हो गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जिला कार्यकारिणी भंग कर दी।

कन्नौज में सपा के PDA सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर हाईकमान सख्त, प्रदेश अध्यक्ष ने भंग की जिला कार्यकारिणी
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट 

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में समाजवादी पार्टी के PDA सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर हाईकमान सख्त हो गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जिला कार्यकारिणी भंग कर दी।

राज्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सभी सदस्य और पदाधिकारी हटा दिए गए। सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में सारे दिग्गज मिलकर भी भीड़ नहीं जुटा सके थे। एक तिहाई कुर्सियां भी जिले के सपा नेता नहीं भर सके थे।

खाली कुर्सियों को लेकर भाजपा पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने सपा पर निशाना साधा था। सपा की जिला कार्यकारणी भंग किए जाने पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी तंज कसा। असीम अरुण मंत्री बोले कार्यकारणी भंग करने से कुछ नहीं होने वाला, ज़ब नीति और नीयत ख़राब हो तो किसी को भी खड़ा कर दो कुछ भी बदलने वाला नहीं