प्रतापगढ़ में त्योहारों को लेकर DM-SP ने कसी कमर, 1716 पंडालों की सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान तैयार

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

प्रतापगढ़ में त्योहारों को लेकर DM-SP ने कसी कमर, 1716 पंडालों की सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान तैयार
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें DM और SP ने अधिकारियों और पूजा समितियों को सख्त निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक में दुर्गा पूजा आयोजन समिति, प्रबुद्धजन, सभी एसडीएम, सीओ, स्वास्थ्य विभाग समेत सभी लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा पंडाल, नवरात्र में मंदिरों में भीड़ और विसर्जन की तैयारियों को समय से पूरा करना है।

जनपद स्तरीय एक बैठक आयोजित की गई. आने वाले जितने भी प्रमुख मंदिर हैं, वहाँ तक की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए. बिजली के तार जहाँ लटके हैं उनकी हाइट सही की जाए ताकि मूर्ति के आगमन और विसर्जन में कोई समस्या न हो. परमिशन की प्रक्रिया और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के मानकों का पालन किया जाए.

VO-1 वहीं एसपी दीपक भूकर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल जिले में 1716 जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल लगेंगे और लगभग 40 प्रमुख स्थानों पर रामलीला का मंचन होगा। सभी पंडालों के लिए विस्तृत पुलिस डिप्लॉयमेंट प्लान तैयार कर लिया गया है।

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 1716 दुर्गा पूजा के पंडाल लगाए जाएंगे. लगभग 40 स्थानों पर रामलीला का मंचन होगा. सभी थाना प्रभारियों को विसर्जन स्थलों, रावण दहन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. भरत मिलाप जुलूस का भ्रमण मार्ग भी तय कर लिया गया है. डीजे की हाइट को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं.

डीएम ने सड़कों, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए तो एसपी ने सुरक्षा और जुलूस व्यवस्था का खाका खींचा। प्रशासन का दावा है कि इस बार सभी त्योहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराए जाएंगे।