बलिया: मूक-बधिर बच्चों के लिए नि:शुल्क रहेगी कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी, छ: लाख रुपये तक का खर्च उठाएगी सरकार

उप्र के बलिया जनपद के मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सरकार द्वारा निशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजना संचालित की जा रही है।

बलिया: मूक-बधिर बच्चों के लिए नि:शुल्क रहेगी कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी, छ: लाख रुपये तक का खर्च उठाएगी सरकार
Published By- Diwaker Mishra

बलिया से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

बलिया/जनमत न्यूज़। उप्र के बलिया जनपद के मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सरकार द्वारा निशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजना संचालित की जा रही है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ यादव ने बताया कि इस योजना के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चे, जो सुन और बोल नहीं पाते हैं, उनका नि:शुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी की सर्जरी के लिए संबंधित चिकित्सालय को 6 लाख रुपये तक की धनराशि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों की सुनने और बोलने की क्षमता विकसित कर उन्हें सामान्य जीवन और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने जनपद के पात्र अभिभावकों से अपील की है कि वे योजना का लाभ उठाने के लिए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, विकास भवन, बलिया, कक्ष संख्या-07 में किसी भी कार्यदिवस पर उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त करें तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें।