बुलंदशहर: ढोल नगाड़ा बजाकर पुलिस ने दो गुंडों को किया जिला बदर, गुंडा एक्ट के तहत हुई कार्यवाही

उप्र के बुलंदशहर जिले में  ढोल नगाड़ा बजाकर पुलिस ने दो गुंडों को जिले की सीमा से बाहर किया है। गुंडा एक्ट के तहत बिजेंद्र और ओम प्रकाश को जिला बदर किया गया है।

बुलंदशहर: ढोल नगाड़ा बजाकर पुलिस ने दो गुंडों को किया जिला बदर, गुंडा एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट  

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जिले में  ढोल नगाड़ा बजाकर पुलिस ने दो गुंडों को जिले की सीमा से बाहर किया है। गुंडा एक्ट के तहत बिजेंद्र और ओम प्रकाश को जिला बदर किया गया है।

जनपद की पहासू पुलिस ने बिजेंद्र और ओम प्रकाश को पकड़ा और जिले से सीमा से बाहर छोड़ा। बिजेंदर और ओमप्रकाश क्षेत्र में दहशत का पर्याय थे। दोनों असामाजिक तत्वों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। जिला बदर दोनों असामाजिक तत्व पहासू थाना क्षेत्र के गांव फतेहाबाद के रहने वाले है ।