फर्रुखाबाद: शोभा यात्रा देखने गई 8 वर्षीय बच्ची गायब, पुलिस ने किया बरामद; हिरासत में युवक

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में खाटू श्याम की शोभा यात्रा देखने गई 8 वर्षीय बच्ची के गायब होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का है।

फर्रुखाबाद: शोभा यात्रा देखने गई 8 वर्षीय बच्ची गायब, पुलिस ने किया बरामद; हिरासत में युवक
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट  

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में खाटू श्याम की शोभा यात्रा देखने गई 8 वर्षीय बच्ची के गायब होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार शोभा यात्रा निकलने के बाद बच्ची घर नहीं पहुंची। परिजनो ने बच्ची की काफी खोजबीन लेकिन बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद परिजनो ने थाने में बच्ची की गुमशुदी की रिपोर्ट लिखाई।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। सीसीटीवी के आधार पर एक युवक की पहचान की गई। सीसीटीवी में बच्ची युवक के साथ जाती दिखाई दी।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ कायमगंज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बाद में एक निर्माणाधीन मकान के पास से पुलिस ने बच्ची को बरामद किया।

बच्ची दिमाग से दिव्यांग बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका को देखते जिला अस्पताल लोहिया मेडिकल के लिए भेज दिया है।