बहराइच में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, प्रतिबंधित संगठन का सक्रिय सदस्य विदेशी नागरिक के साथ गिरफ्तार

उप्र के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की बहुत बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।   

बहराइच में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, प्रतिबंधित संगठन का सक्रिय सदस्य विदेशी नागरिक के साथ गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की बहुत बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।   

रूपईडीहा बॉर्डर पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में प्रतिबंधित संगठन 'वारिस पंजाब दे' के मोस्ट वांटेड आतंकी विक्रमजीत सिंह को विदेशी नागरिक मंजीत सिंह के साथ अवैध तरीके से घुसपैठ करते गिरफ्तार कर लिया है!

गौरतलब है कि 2023 में पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला थाने पर वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अपने साथी लवप्रीत सिंह ''तूफान'' को छुड़ाने के लिए हमला कर दिया था।

हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और भारी दबाव के बीच पुलिस ने लवप्रीत सिंह को रिहा कर दिया था।  उसी दौरान घटना का मुख्य आरोपी विक्रमजीत सिंह फरार हो गया था और फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल में छिपा हुआ था

आप को ये भी बता दें कि नेपाल के रास्ते सीमा पार कराने और गाड़ी की व्यवस्था करने वाले नेटवर्क का भी भंडाफोड़ हुआ है। स्थानीय मददगार सुरेश पाठक, दिलीप उपाध्याय और ड्राइवर राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। घुसपैठियों के इस गठजोड़ ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल, खुफिया विभाग, सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ इमीग्रेशन और पुलिस की संयुक्त टीमें आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं, ताकि इस इंटरनेशनल नेटवर्क की हर परत उखाड़ी जा सके।

संदिग्ध घुसपैठियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गयी है आगे की कार्यवाही और सबका नेटवर्क खंगालने का काम किया जा रहा है।