यमुना रोड मोरम मंडी में तड़के बड़ी कार्रवाई, ARTO व खनिज विभाग का पुलिस के साथ औचक छापा
औचक कार्रवाई से मोरम मंडी में हड़कंप मच गया। मंडी संचालकों, वाहन मालिकों और चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
औरैया से अरूण बाजपेयी की रिपोर्ट —
औरैया/जनमत न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना रोड स्थित मोरम मंडी में तड़के प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन पर शिकंजा कसा। एआरटीओ (ARTO) और खनिज अधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ अचानक छापा मारकर मंडी में संचालित गतिविधियों की गहन जांच की।
अचानक हुई इस औचक कार्रवाई से मोरम मंडी में हड़कंप मच गया। मंडी संचालकों, वाहन मालिकों और चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। छापेमारी के दौरान कई ओवरलोड वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई तथा वाहनों से संबंधित परमिट, रॉयल्टी, चालान और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला गया।
सूत्रों के अनुसार, अवैध खनन और बिना वैध कागजात के मोरम परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की औचक छापेमारी आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके और राजस्व की क्षति को रोका जा सके।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.