अयोध्या एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से चलेगा यात्री सेवा अभियान, तैनात किए जाएंगे विशेष असिस्टेंस बूथ और स्टाफ

उप्र के अयोध्या जनपद के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 24 दिवसीय ‘यात्री सेवा अभियान-2026’ चलाया जाएगा। विमानपत्तन निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी।

अयोध्या एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से चलेगा यात्री सेवा अभियान, तैनात किए जाएंगे विशेष असिस्टेंस बूथ और स्टाफ
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 24 दिवसीय यात्री सेवा अभियान-2026चलाया जाएगा। विमानपत्तन निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी।

अभियान के दौरान स्वच्छता, यात्री सुविधाओं, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों की सुगमता, डिजिटल सेवाओं और यात्री फीडबैक पर विशेष जोर रहेगा। यात्रियों की सहायता के लिए विशेष असिस्टेंस बूथ और स्टाफ तैनात किए जाएंगे।

17 सितंबर को वंदे मातरम् के सामूहिक वाचन से अभियान की शुरुआत होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

9 अक्टूबर को व्यापक सेवा गुणवत्ता ऑडिट और 10 अक्टूबर को समापन कार्यक्रम होगा। विमानपत्तन निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान किए गए सुधारों को आगे भी एयरपोर्ट की नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जाएगा।