कानपुर देहात: आधुनिक खेती के प्रशिक्षण हेतु किसानों की एक्पोजर विजिट, 6 अक्टूबर को जनपद लौटेंगे सभी किसान
उप्र के कानपुर देहात जनपद में कृषि विभाग की तरफ से किसानों को उन्नतशील और आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष भ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में कृषि विभाग की तरफ से किसानों को उन्नतशील और आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष भ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी पहल के तहत जनपद से 60 किसानों के एक दल को एक्पोजर विजिट के लिए रवाना किया गया।
विकास भवन परिसर से भारतीय दलहन अनुसंधान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रोशन लाल आर्या ने हरी झंडी दिखाकर किसानों की बस को रवाना किया। यह दल उत्तराखंड के पंतनगर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय किसान मेले में भाग लेने के साथ-साथ विभिन्न अनुसंधान केंद्रों का अध्ययन भ्रमण भी करेगा।
कानपुर देहात के किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के लिए कृषि विभाग की ओर से 60 किसानों के दल को शैक्षणिक व शैक्षणिक-भ्रमण पर भेजा गया है।
विकास भवन से रवाना हुआ यह दल 3 अक्टूबर को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड) में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला में शामिल होगा।
इसके बाद किसान विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा का दौरा करेंगे। यात्रा के अंतिम पड़ाव में दल गन्ना अनुसंधान केंद्र, लखनऊ का भ्रमण और प्रशिक्षण प्राप्त कर 6 अक्टूबर को कानपुर देहात वापस लौटेगा।
बस को रवाना करते हुए पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रोशन लाल आर्या ने कहा कि इस तरह के एक्सपोजर विजिट से किसान नई तकनीकों, उन्नत बीजों और आधुनिक तौर-तरीकों को करीब से सीख पाते हैं, जिससे वे अपनी खेती को अधिक लाभकारी और प्रगतिशील बना सकेंगे।



