मुजफ्फरनगर: सामूहिक विवाह योजना में रिश्वत का आरोप, वीडियो वायरल; जांच की मांग
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के विकास खंड मोरना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थियों से अवैध वसूली का आरोप लगा है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के विकास खंड मोरना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थियों से अवैध वसूली का आरोप लगा है।
शिकायतकर्ता सागर जंजेरी ने थाना तितावी में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विकास खंड बघरा में कार्यरत अधिकारियों के संरक्षण में एडीओ (समाज कल्याण) द्वारा पात्र लाभार्थियों से ₹10,000 की रिश्वत ली जा रही है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
पीड़ित का कहना है कि यह कृत्य सरकारी योजनाओं के नियमों का उल्लंघन होने के साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इस मामले से गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है और योजनाओं की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


