अयोध्या: पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उप्र राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक अयोध्या कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने की।

अयोध्या: पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक अयोध्या कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने की।

आयोग ने अधिकारियों को गठन के उद्देश्य और कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या और स्थानीय निकायों में उनके प्रतिनिधित्व की समीक्षा की गई।

अयोध्या की कुल जनसंख्या 19,37,638 बताई गई। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जनसंख्या 9,83,386 यानी लगभग 50.75 प्रतिशत है। अनुसूचित जाति (SC) की जनसंख्या 4,74,966 दर्ज की गई। सामान्य वर्ग की जनसंख्या 4,78,906 तथा अनुसूचित जनजाति (ST) की जनसंख्या 680 बताई गई।

आयोग ने जनप्रतिनिधियों और खंड विकास अधिकारियों से OBC की सामाजिक स्थिति एवं प्रतिनिधित्व पर विस्तृत जानकारी ली। आयोग ने कहा कि प्राप्त तथ्यों और सुझावों के निष्पक्ष अध्ययन के बाद अपनी संस्तुतियां उत्तर प्रदेश शासन को भेजी जाएंगी।