कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत
उप्र के कन्नौज जनपद में भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरसहायगंज से कन्नौज की ओर आ रहे ऑटो को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ओवरटेक करते समय जोरदार टक्कर मार दी।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरसहायगंज से कन्नौज की ओर आ रहे ऑटो को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ओवरटेक करते समय जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ऑटो सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह दर्दनाक हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के रोमा स्मारक के सामने हुआ।

Janmat News 
