हरदोई: मंदिर में आभूषण चढ़ाने का झांसा देकर महिला से ठगी, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार; आभूषण बरामद

उप्र के हरदोई जनपद के टड़ियावां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को मंदिर में आभूषण चढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाले ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हरदोई: मंदिर में आभूषण चढ़ाने का झांसा देकर महिला से ठगी, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार; आभूषण बरामद
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के टड़ियावां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को मंदिर में आभूषण चढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाले ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला के आभूषण, नकदी तथा घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार महिला पियारी देवी सिकंदरपुर जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई थीं। आरोप है कि चालक उन्हें घर तक छोड़ने के बजाय बहला-फुसलाकर गोपामऊ मार्ग स्थित एक मंदिर में ले गया।

वहां उसने महिला से कहा कि यदि वह अपने पहने हुए जेवर मंदिर में चढ़ा देंगी तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। चालक की बातों में आकर महिला ने अपने आभूषण उतार दिए, जिसके बाद वह उन्हें लेकर फरार हो गया।

घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में टड़ियावां निवासी विनय तिवारी का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से ठगी किये गए आभूषण,नकदी और ई-रिक्शा बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।