औरैया में वैक्सीन लगते ही बिगड़ी बच्चों की हालत, पांच बच्चे भेजे गये सीएचसी बिधूना; टीमें पहुंची स्कूल

औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के गांव हरदू स्थित कम्पोजिट विद्यालय में आंगनवाड़ी केंद्र के अंदर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम सरस्वती, आशा सुगंध, उपासना व नीलम एमआर के इंजेक्शन लेकर पहुंची।

औरैया में वैक्सीन लगते ही बिगड़ी बच्चों की हालत, पांच बच्चे भेजे गये सीएचसी बिधूना; टीमें पहुंची स्कूल
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के गांव हरदू स्थित कम्पोजिट विद्यालय में आंगनवाड़ी केंद्र के अंदर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम सरस्वती, आशा सुगंध, उपासना व नीलम एमआर के इंजेक्शन लेकर पहुंची।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव से कहा की कक्षा पांच तक के सभी बच्चों के टीके लगने है। जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को स्कूल में बंद कर लिया। बच्चों का आरोप है की उन्हें लंच में घर भी नहीं जाने दिया गया।

जिसके बाद कुछ बच्चों ने स्कूल के बाउंड्री बाल फांद कर भाग गये। जिसके बाद टीम ने करीब 22 बच्चों के टीके लगाये। जिसमें पांच बच्चों की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम फ़ोर्स के साथ पहुंचे और प्रकरण की जांच शुरू कर दी।

थोड़ी ही देर में सीएचसी बिधूना अधीक्षक डॉ वी पी शाक्य व सीएचसी बेला अधीक्षक डॉ जीतेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से पांचो बच्चों को सीएचसी बिधूना भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है की स्थिति सामान्य है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।