अलीगढ में दोस्त ने ही की थी सिर पर हथौड़ा मार कर दोस्त की निर्मम हत्या, गिरफ्तार; कबूला जुर्म

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके में विगत दिनों एक व्यक्ति का नर कंकाल मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारे दोस्त को गिरफ्तार किया है।

अलीगढ में दोस्त ने ही की थी सिर पर हथौड़ा मार कर दोस्त की निर्मम हत्या, गिरफ्तार; कबूला जुर्म
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके में विगत दिनों एक व्यक्ति का नर कंकाल मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारे दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी द्वारा हत्या करने का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह और उसका दोस्त ऑनलाइन लूडो गेम खेला करते थे।

जिस लूडो गेम में हार जीत होती और रुपयों का लेनदेन होता था। इस लूडो गेम में दिनेश उर्फ अबनू से उसने 17 हजार रूपये जीत लिए थे। उसके द्वारा कई बार पैसे मांगने पर भी उसका दोस्त जीते हुए पैसे देने से इनकार कर रहा था।

ऑनलाइन गेम जीते हुए रुपए देने से मना करने की इसी वजह से उसने अपने दोस्त के सिर पर हथौड़े से एक के बाद एक कई वार करते हुए उसकी हत्या कर लाश को मई गांव स्थित अर्धबनी नहर के पास फेकते हुए मौके से फरार हो गया।

हत्या का जुर्म कबूल किए जाने के बाद पुलिस में मुख्य अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का हथौड़ा बरामद करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।जिसके बाद पुलिस मामले में अग्रिम विधिक  कार्रवाई करने में जुटी है।

घटना का खुलासा करते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमृत जैन नें बताया कि 14 नवंबर 2025 को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के चगेरी गांव के पास एक व्यक्ति का नर कंकाल मिला था। नर कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया था।

साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्षयों का संकलन किया गया था। नर कंकाल की शिनाख्त नगरिया भूड़ निवासी व्यक्ति दिनेश के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से लिखित शिकायत प्राप्त करते हुए थाना हरदुआगंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इस घटना का खुलासा करने के लिए सीओ अतरौली के निर्देशन में पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया। पांचो टीमों नें सीडीआर और सीसीटीवी समेत टावर दमप व डीएनए प्रोफाइल के माध्यम से घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना के मुख्य अभियुक्त विष्णु को गिरफ्तार किया जो मृतक दिनेश का करीबी मित्र है।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी विष्णु के द्वारा बताया गया कि उसका मृतक दोस्त दिनेश दोनों ऑनलाइन लूडो गेम खेला करते थे।जिस लूडो के गेम में हार जीत होती थी और पैसों का लेनदेन होता था।जहाँ दिनेश मुख्य अभियुक्त से काफी पैसे हार चुका था और पैसे देने से साफतौर पर इंकार कर रहा था।

इसी से अक्रोषित होकर विष्णु ने अपने दोस्त दिनेश के सिर पर लोहे के हथोड़े से एक के बाद एक 7 से 8 वार करते हुए उसकी हत्या कर दी।इसके बाद उसकी मोटरसाइकिल से गांव मई स्थित अर्धबनी नहर के पास उसकी लाश को फेंक दिया। हत्या का जुर्म कबूल किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कत्ल का हथियार बरामद करते हुए पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।