प्रतापगढ़: मंदिर निर्माण को लेकर दो समुदाय में विवाद व तनाव, पुलिस ने गांव में डाला डेरा
प्रतापगढ़ जिले से इस वक्त दो समुदाय में विवाद और तनाव की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राचीन मंदिर निर्माण के दौरान दो समुदाय में भारी विवाद और तनाव व्याप्त है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जिले से इस वक्त दो समुदाय में विवाद और तनाव की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राचीन मंदिर निर्माण के दौरान दो समुदाय में भारी विवाद और तनाव व्याप्त है। मामला कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज गांव का है।
गांव में समुदाय विशेष की महिलाओं द्वारा मंदिर की दीवार गिराने की कोशिश की गई साथ ही, निर्माण कार्य में भी बाधा डाली गई। मंदिर के सामने से जबरन रास्ते की मांग को लेकर दूसरा पक्ष अड़ा है, जिसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
मौके पर एसडीएम पट्टी और सीओ सिटी पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को संभाला। गांव में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। अधिकारियों ने उपद्रवियों को चेतावनी दी है एवं मामले की जांच की जा रही है।

Janmat News 
