फतेहपुर: दहेज हत्या के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा, 2019 का है मामला

उप्र के फतेहपुर जनपद में दहेज हत्या के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उनपर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

फतेहपुर: दहेज हत्या के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा, 2019 का है मामला
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में दहेज हत्या के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उनपर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। मामला जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के रायपुर मुआरी गांव का है।  

प्राप्त समाचार के अनुसार साल 2019 में शादी हुई थी। पति, सास, देवर और दो ननद लड़की को दहेज के लिए परेशान करते थे। इस बीच उक्त लोगों ने बहू को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया था।

इसी मामले में एडीजे/एफटीसी कोर्ट नंबर-2 अजय सिंह प्रथम ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने पति, सास, देवर और दो ननद को सजा सुनाई है।