औरैया: डीएम के आदेश की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां, बेलगाम खनन माफिया ले रहे लोगों की जान
उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की रात्रिकालीन खनन व परिवहन पर रोक के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की रात्रिकालीन खनन व परिवहन पर रोक के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बेखौफ और बेलगाम मिट्टी खनन माफिया ओवरलोड डंपरों से सड़कों को मौत की सड़क बना रहे हैं।
बीते लगभग 48 घंटे में मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरों से दो लोगों की जान जा चुकी है। दयालपुर चौराहे पर हुए हादसे में युवक का शरीर सड़क पर घसीटता गया, चिथड़े तक बिखर गए। यह दर्दनाक दुर्घटना रात के समय हुई, जबकि जिले में खनन व परिवहन पर पूरी तरह रोक लागू है।
आज नेशनल हाईवे पर मिट्टी लदे डंपर ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। मृतक अपने परिवार के काम से जा रहा था, लेकिन खनन माफिया की लापरवाही ने उसकी जान ले ली। लगातार हो रही मौतों के बाद भी खनन माफिया बेखौफ है और जिम्मेदारों की चुप्पी सवालों के घेरे में है।

Janmat News 
