औरैया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चैन स्नैचिंग का खुलासा कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
उप्र की औरैया कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चैन स्नैचिंग का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र की औरैया कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चैन स्नैचिंग का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मिहौली पुल के पास हुई घटना में महिला से सोने की चैन छीनी गई थी। पुलिस चेकिंग के दौरान देवकली तिराहे पर बिना नम्बर प्लेट अपाचे सवार संदिग्धों को रोका गया।
भागने के दौरान बाइक फिसल गई जिसके चलते एक आरोपी ज्ञानेन्द्र उर्फ साहिल मौके से गिरफ्तार करलिया गया जबकि दूसरा फरार होने में सफल हो गया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस, अपाचे बाइक व ₹15,150 नकद बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने साथी संग घटना करना कबूल किया है। साथ ही कानपुर में चैन बेचने की बात स्वीकार की है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।




