बहराइच में दबंगों ने खुलेआम उड़ाई कानून व्यवस्था की धज्जियाँ, परिवार पर किया जानलेवा हमला

बहराइच में कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। बेखौफ दबंगों ने पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए घर में घुसकर लाठी-डंडों से तांडव मचाया है। मामला थाना दरगाह क्षेत्र का है।

बहराइच में दबंगों ने खुलेआम उड़ाई कानून व्यवस्था की धज्जियाँ, परिवार पर किया जानलेवा हमला
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। बेखौफ दबंगों ने पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए घर में घुसकर लाठी-डंडों से तांडव मचाया है। मामला थाना दरगाह क्षेत्र का है।

प्राप्त समाचार के अनुसार सिर्फ गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। दबंगों ने परिवार पर जानलेवा हमला किया, कुर्सी-टेबल व गेट पर लाठियों से हमला किया। पूरे परिवार पर दबंगई की कहर टूट पड़ी हालाँकि यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

अब बहराइच में सवाल खड़े हो रहे हैं क्या आम आदमी अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है? सभी की निगाहें पुलिस पर है कि क्या इन बेखौफ दबंगों पर सख्त कार्रवाई होगी? या फिर कानून यूँ ही कुचला जाता रहेगा।