फतेहपुर: ढोल के साथ मुनादी कर गैंगस्टरों को कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम

यूपी के फतेहपुर से पुलिस की सख्त कार्रवाई से जुड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने ढोल के साथ कार्रवाई कर इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

फतेहपुर: ढोल के साथ मुनादी कर गैंगस्टरों को कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। यूपी के फतेहपुर से पुलिस की सख्त कार्रवाई से जुड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने ढोल के साथ कार्रवाई कर इलाके में हड़कंप मचा दिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने अभियुक्तों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी जिसके बाद  से आरोपी फरार चल रहे थे।

जिसके बाद चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त शिवम और दीपक के घर पुलिस पहुंची, जहां ढोल बजवाकर मुनादी कराई गई और अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए अनाउंसमेंट किया गया कि दोनों आरोपी तत्काल न्यायालय में हाजिर हों।

यह पूरी कार्रवाई न्यायालय से प्राप्त उद्घोषणा 84 BNSS के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर थे, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया।कार्रवाई का नेतृत्व विवेचक आलोक पाण्डेय ने किया, जिनकी अगुवाई में पुलिस टीम गांव पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की।

ढोल के साथ हुई मुनादी से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि गैंगस्टर एक्ट के मामलों में किसी भी फरार आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यदि अभियुक्त तय समय में न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो आगे कुर्की सहित अन्य कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।