फर्रुखाबाद में मेडिकल स्टोर संचालक ने महिला को लगाया इंजेक्शन, तड़प तड़प कर मौत; मचा हंगामा

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा महिला को गलत इंजेक्शन लगाए जाने की खबर सामने आ रही है।

फर्रुखाबाद में मेडिकल स्टोर संचालक ने महिला को लगाया इंजेक्शन, तड़प तड़प कर मौत; मचा हंगामा
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा महिला को गलत इंजेक्शन लगाए जाने की खबर सामने आ रही है।

मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा महिला को इंजेक्शन लगाते ही महिला की तड़प तड़प कर मौत हो गई। मामला कोतवाली फर्रुखाबाद के बजरिया रोड का है।

प्राप्त समाचार के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनो ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा।