बुलंदशहर: बबली हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने भाई व साले के साथ मिलकर की थी हत्या; गिरफ्तार

उप्र के बुलंदशहर जनपद के बबली हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रेमी ने भाई और साले के साथ मिलकर प्रेमिका बबली की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी विकास व उसके साले अमन को गिरफ़्तार किया है।

बुलंदशहर: बबली हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने भाई व साले के साथ मिलकर की थी हत्या; गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के बबली हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रेमी ने भाई और साले के साथ मिलकर प्रेमिका बबली की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी विकास व उसके साले अमन को गिरफ़्तार किया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र में 15 मार्च को बबली नाम की लड़की की सर कटी लाश मिली थी। खेत में गर्दन कटी लाश मिली थी. सीसीटीवी की पड़ताल करते हुए पुलिस कातिलों तक पहुंची।

पुलिस के अनुसार प्रेमी ने भाई और साले के साथ मिलकर प्रेमिका बबली की हत्या की थी। प्रेमी विकास ने गर्दन काटकर प्रेमिका बबली की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी विकास व उसके साले अमन को गिरफ़्तार कर लिया है।

दरअसल, विकास और बबली लिव इन में रहते थे। बबली शादी की जिद करती थी लेकिन पहले से शादीशुदा विकास ने प्लानिंग के तहत बबली को रास्ते से हटा दिया।