पासिंग आउट परेड से पहले “बड़ा खाना” आयोजन, अधिकारियों ने जवानों संग किया भोजन
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं आरक्षियों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट —
बहराइच / जनमत न्यूज। बहराइच के रिजर्व पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड से पूर्व रिक्रूट आरक्षियों के लिए “बड़ा खाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आरक्षियों की आउटडोर एवं इंडोर परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी उपस्थित रहे। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल हुए।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं आरक्षियों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान अधिकारियों और जवानों के बीच आत्मीय संवाद स्थापित हुआ, जिससे पारिवारिक माहौल का अनुभव हुआ।
भोजन के दौरान आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण अनुभव, चुनौतियों और भविष्य की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस बल में आपसी समन्वय और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी ने एकजुट होकर देश और समाज की सेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एसएसबी 42वीं एवं 59वीं वाहिनी के कमांडेंट, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, एडीएम प्रशासन अमित सिंह सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.