पैसे मांगने पर युवक के घर पर दबंगों की फायरिंग में पिता व पुत्र घायल

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवास में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। घटना में पिता-पुत्र घायल हुए हैं।

पैसे मांगने पर युवक के घर पर दबंगों की फायरिंग में पिता व पुत्र घायल
REPORTED BY - NAND KUMAR, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

एटा/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश में जनपद एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवास में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। घटना में पिता-पुत्र घायल हुए हैं। गोली बाजी की घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायल युवक को एटा स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। घटना की गम्भीरता समझते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने घायल से जानकारी जुटाई है। और अधीनस्थों को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
घटना की जानकारी देते हुए घायल के भाई सौरव ने बताया कि उसने अंकित और नन्हे को कुछ पैसे दिए थे। आज जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने खेत पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी अपने चार साथियों के साथ सौरव के घर पहुंचे। वहां उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली सौरव के बड़े भाई गौरव को लग गई। आरोपियों ने पिता रामकिशन के साथ भी मारपीट की।

घायल गौरव को पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि गौरव के हिप पर गोली लगी है। वादी से तहरीर ली जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पैसों के लेन देन में विवाद हुआ है। दबंगई बर्दास्त नहीं की जायेगी। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।