फतेहपुर में युवक ने ट्रेन के कटकर दी जान, प्रेमिका व उसके घर वालों पर लगाए गंभीर आरोप
फतेहपुर जनपद में इश्क के दर्दनाक अंत की खबर सामने आ रही है। युवक ने सुसाइड से पहले इंस्ट्राग्राम पर वीडियो अपलोड करके प्रेमिका और उसके भाई पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में इश्क के दर्दनाक अंत की खबर सामने आ रही है। युवक ने सुसाइड से पहले इंस्ट्राग्राम पर वीडियो अपलोड करके प्रेमिका और उसके भाई पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
डेढ़ मिनट के वीडियो में युवक नयन कैथल ने आपबीती बताई है। वीडियो में नयन कैथल एक मुस्लिम लड़की से पिछले कई साल से प्रेम संबंध में रहने की बात कर रहा है। युवक ने लड़की के घर वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ट्रेन से कटने से पहले युवक ने मां-बाप को भी संवेदना से भरा मैसेज दिया। मरने से पहले बोला युवक मेरे से नहीं हो पाएगा। युवक नयन कैथल का शव कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर के पास ट्रैक पर मिला।

Janmat News 
