कन्नौज: कलियुगी पुत्र ने शराब के नशे में की पिता की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
उप्र के कन्नौज में पुत्र द्वारा अपने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला सकरावा थाना क्षेत्र के देवपुर गाँव का है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज में पुत्र द्वारा अपने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला सकरावा थाना क्षेत्र के देवपुर गाँव का है।
मिली जानकारी के अनुसार देर शाम शराब के नशे में पुत्र ने अपने पिता के झगड़ा किया था। मामला शांत हो जाने के बाद हत्यारोपी पुत्र घर से बाहर चला गया था।
रात में मौका पाकर हत्यारे पुत्र ने धारदार हथियार से पिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के नाती ने पुलिस को बाबा के हत्या की सूचना दी। मृतक श्रीकृष्ण (75) का बेटा हत्यारोपी अशोक कुमार फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

Janmat News 
