मुजफ्फरनगर की ककरौली पुलिस का बड़ा खुलासा, तीन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश; दो शातिर चोर गिरफ्तार
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ककरौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मुजफ्फरनगर के संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ककरौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मीरापुर और ककरौली थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया है।
ककरौली थाना पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संभावित घटनाओं और बरामद सामान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।



