चन्दौली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद
उप्र के चन्दौली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 5 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
चन्दौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चन्दौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चन्दौली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 5 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
यह गिरोह अस्पताल, कचहरी, बाजार और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद चोर बाइक की नंबर प्लेट बदल देते थे। चन्दौली, सैयदराजा और सकलडीहा क्षेत्र से बाइके चोरी हुई थीं।
बिहार के कैमूर और चन्दौली के आरोपी गिरोह में शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बिहार के शराब तस्करों को यह चोरी की बाइकें बेचते थे। पुलिस ने मझवार रेलवे स्टेशन से भी एक चोरी की बाइक बरामद की।
मुखबिर की सूचना और घेराबंदी के बाद पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। वाहन चोरी के नेटवर्क का पर्दाफाश कर आगे की जांच में पुलिस जुट गई है। सदर थाना पुलिस टीम को यह सफलता मिली है।

Janmat News 
