कन्नौज: पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उप्र के कन्नौज जनपद में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खुड़ावा का है।

कन्नौज: पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खुड़ावा का है।

मिली जानकारी के अनुसार विवाद में दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों पक्षो ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षो ने पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षो का मेडिकला परिक्षण कराया और जांच में जुटी है।