बुलंदशहर में पुलिस और चेन स्नेचर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल; असलहा कारतूस बरामद

उप्र के बुलंदशहर जिले में पुलिस और चेन स्नेचर के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। जनपद की थाना स्याना पुलिस से हुई मुठभेड़ के चेन स्नेचर को गोली मारकर लंगड़ा कर दिया गया।

बुलंदशहर में पुलिस और चेन स्नेचर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल; असलहा कारतूस बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जिले में पुलिस और चेन स्नेचर के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। जनपद की थाना स्याना पुलिस से हुई मुठभेड़ के चेन स्नेचर को गोली मारकर लंगड़ा कर दिया गया।

गिरफ्तार स्नेचर के पास से असलहा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। स्नेचर राजा उर्फ जाविद का साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। राजा पर बुलंदशहर, हापुड़ और गाज़ियाबाद जिलों में दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।