कन्नौज: पूर्व सांसद का अखिलेश यादव पर पलटवार, पूछा- आपकी आस्था राम मंदिर में या बाबरी मस्जिद में

उप्र के कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने राम मंदिर में चंदे की रकम गायब होने के अखिलेश यादव की पोस्ट पर पलटवार किया है।

कन्नौज: पूर्व सांसद का अखिलेश यादव पर पलटवार, पूछा- आपकी आस्था राम मंदिर में या बाबरी मस्जिद में
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने राम मंदिर में चंदे की रकम गायब होने के अखिलेश यादव की पोस्ट पर पलटवार किया है।

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर की गई पोस्ट पर पलटवार किया। सुब्रत पाठक ने कहा अखिलेश जी स्पष्टीकरण दें की उनका आस्था राम मंदिर में है या बाबरी मस्जिद में।

उन्होंने कहा अगर अखिलेश जी की आस्था मंदिर में होती तो राम भक्तों पर गोली क्यों चलवाते, मंदिर बनने में अड़ंगा क्यों लगाते।

पूर्व सांसद बोले अगर इन्होने राम मंदिर निर्माण में कोई दान दिया है तो इन्हे ये पूछने का हक है नहीं तो इन्हे ये सवाल खड़ा करने का कोई हक नहीं है।  सुब्रत पाठक ने अपने निजी कार्यालय में इस मुद्दे पर पत्रकारों से बात की।