खतरे में राहुल गांधी की सदस्यता? निशिकांत दुबे ने लोकसभा से निलंबित करने का दिया नोटिस
बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सासंद राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म करने के प्रस्ताव को लेकर नोटिस दिया है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सासंद राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म करने के प्रस्ताव को लेकर नोटिस दिया है। ये नोटिस तब दिया गया है जब राहुल गांधी ने बीते दिन इंडिया-US ट्रेड डील और यूनियन बजट पर सवाल खड़े किए थे।
बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं। बीते दिन लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजनीति को मार्शल आर्ट से जोड़ते हुए कहा कि जैसे खेल में 'ग्रिप' और 'चोक' होती है।
इसपर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जाहिर की थी। अब अगर राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला सदन में आगे बढ़ता है तो उनकी चुनौती बढ़ सकती है।
आरोपों और शब्दों को लेकर नोटिस
राहुल गांधी के भाषण में आरोपों को रिकॉर्ड से हटाने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही कुछ शब्दों को लेकर भी नोटिस दिया गया है। सचिवालय में दाखिल इस नोटिस में कहा गया है कि राहुल गांधी ने असंसदीय भाषा का उपयोग किया।
तथ्यों पर आधारित न होने वाले आरोप लगाए। सदन की मर्यादा का उल्लंघन किया गया है। ये नोटिस लोकसभा की कार्यसूची और नियमावली के अनुसार, Rule 380 के तहत दी गई है।
पहले जा चुकी है राहुल गांधी की सदस्यता
साल 2023 में राहुल गांधी के 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में दिए गए भाषण को लेकर सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाई। इसके तुरंत बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद कर दी गई थी। हालांकि बाद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हो गई थी।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करके नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरी तरह समर्पण कर दिया है और 'उसे शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है।'
गुरुवार को दुबे ने कहा, 'मैंने आज लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया है कि कैसे वह सोरोस जैसी ताकतों की मदद से देश को गुमराह कर रहे हैं, जो देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
मैंने जो प्रस्ताव पेश किया है, उसमें मैंने अनुरोध किया है कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी जानी चाहिए और उन्हें जीवन भर चुनाव लड़ने से रोक दिया जाना चाहिए।'
राहुल गांधी के आरोप
बुधवार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सत्तापक्ष के सदस्यों की टोका-टाकी के बीच यह भी कहा कि भारत-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया, जैसा आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा।

Janmat News 
