IPL फाइनल मैच में चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का iPhone अलीगढ़ में बरामद, जताया आभार
IPL फाइनल मैच में चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जेक जैकिंग्स का iPhone 16 Pro Max मोबाइल फोन अलीगढ़ में बरामद हुआ है। जेक जैकिंग्स ने अलीगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। IPL फाइनल मैच में चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जेक जैकिंग्स का iPhone 16 Pro Max मोबाइल फोन अलीगढ़ में बरामद हुआ है। जेक जैकिंग्स ने अलीगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
ज्ञातव्य है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को आयोजित आईपीएल फाइनल मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जेक जैकिंग्स का iPhone 16 Pro Max मोबाइल फोन चोरी हो गया था
02 जून को मोबाइल फोन की लोकेशन अलीगढ़ जनपद में प्राप्त हुई। जेक जैकिंग्स द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए सहायता मांगी गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। सर्विलांस सेल अलीगढ़ को मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
एसएसपी के निर्देशन में सर्विलांस सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया।
जेक जैकिंग्स ने एसएसपी अलीगढ़ नीरज जादौन से मुलाकात कर अलीगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पेशेवर कार्यशैली एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और सर्विलांस प्रभारी अभिषेक गौतम की विशेष प्रशंसा की.

Janmat News 
