कानपुर देहात: पत्रकार हितों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान, PM के नाम सौंपा ज्ञापन

उप्र के कानपुर देहात जनपद के नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष/चेयरमैन एम. डी. शर्मा के निर्देशन में देशभर में चलाए जा रहे पत्रकार हितों के राष्ट्रव्यापी अभियान के पत्रकारों ने विशाल पैदल मार्च निकाला।

कानपुर देहात: पत्रकार हितों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान, PM के नाम सौंपा ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अभिषेक त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद के नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष/चेयरमैन एम. डी. शर्मा के निर्देशन में देशभर में चलाए जा रहे पत्रकार हितों के राष्ट्रव्यापी अभियान के पत्रकारों, कलमकारों एवं मीडिया कर्मियों ने पत्रकार सुरक्षा एवं सम्मान की मांग को लेकर विशाल पैदल मार्च निकाला। जिलाधिकारी कानपुर देहात के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार को संबोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पैदल मार्च के दौरान पत्रकारों ने "पत्रकार एकता जिंदाबाद", "पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो", "पत्रकारों को पेंशन दो", "फर्जी मुकदमे बंद करो", "स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा लागू करो" जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की।

उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों को सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक संरक्षण प्रदान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, स्वास्थ्य बीमा एवं विशेष पत्रकार स्वास्थ्य कार्ड, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना, जीवन एवं दुर्घटना बीमा, फर्जी मुकदमों एवं उत्पीड़न पर रोक, राष्ट्रीय मीडिया आयोग के गठन तथा सरकारी विज्ञापनों के समान एवं पारदर्शी वितरण सहित 7 प्रमुख मांगों को शामिल किया गया।

संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अमित पांडे ने कहाँ की यदि सरकार पत्रकार हितों की इन संवैधानिक एवं न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है, तो नेशनल मीडिया प्रेस क्लब देशव्यापी आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से लगातार संघर्ष करता रहेगा।

ज्ञापन के समय आए हुए कई वरिष्ठ  पत्रकारों की इस संवैधानिक मांगो में सहभागिता निभाते हुए कहा कि पत्रकारों की सभी संवैधानिक मांगे सही है इन्हें लागू कराने में अधिवक्तागण लीगली तरीके से उनके साथ है और इस संघर्ष की लड़ाई में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के साथ बराबर खड़े रहेंगे और उनका अधिकार दिलाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

ज्ञापन प्राप्त करने के उपरांत प्रशासन की ओर से जिला टीम को आश्वस्त किया गया कि उक्त मांगों को नियमानुसार भारत सरकार तक प्रेषित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने पत्रकार एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ज्ञापन के समय प्रमुख रूप से  कानपुर देहात जिलाअध्यक्ष शिवकरन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अर्पित सिंह राजावत , जिला महामंत्री अनिल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित पांडे, जिला प्रचार मंत्री रामकुमार, रामवीर राजपूत जिला कार्यकाणी सदस्य,

देवेंद्र सिंह लोधी, विनीत पांडे जिला मंत्री, वीरेंद्र कुमार तहसील प्रभारी रसूलाबाद, अमर सिंह राठौर, राज प्रताप सिंह अभिषेक सिंह,लालू राठौर, 

सूरज सांवरिया सदस्य  अनिल सविता सदस्य सहित सैकड़ों सदस्य, इंद्रेश कुमार लोधी, पूजा कुमारी सिकंदरा तहसील प्रभारी, देवेश कुमार लोधी पदाधिकारी व पत्रकार एवं अधिवक्तागण रहे उपस्थित।