कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, हेलीपैड निर्माण का काम जारी

उप्र के कुशीनगर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं हैं।

कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, हेलीपैड निर्माण का काम जारी
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं हैं।

क्रायक्रम स्थल बेंदूपार इंटर कॉलेज परिसर में युद्धस्तर पर हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों की मौजूदगी में हेलीपैड निर्माण का काम जारी है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर NSG कमांडो बेंदूपार इंटर कॉलेज पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथबाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तमकुहीराज क्षेत्र के बेंदूपार इंटर कॉलेज में प्रस्तावित है।