रायबरेली: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रायबरेली: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र की रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना ऊंचाहार पुलिस टीम ने की है।

घटना 2 अक्टूबर 2025 की है, जब ऊंचाहार थाना क्षेत्र के ईश्वरदासपुर हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक से करीब 20 फीट की दूरी पर एक अज्ञात शव मिला था। शिनाख्त हरिओम पुत्र गंगादीन, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई थी।

जांच में सामने आया कि मृतक को चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में इस हत्याकांड में कुल 18 अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई, जिनमें से अधिकांश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इसी कड़ी में आज 15 जनवरी 2026 को 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी अजीत सिंह उर्फ कुलदीप सिंह  निवासी डांडेपुर मझरे ईश्वरदासपुर, थाना ऊंचाहार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।