कौशाम्बी: चलती ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला, बाथरूम में बंद होकर बचाई जान

उप्र के कौशाम्बी जनपद के सिराथू स्टेशन के पास चलती ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आ रही है।

कौशाम्बी: चलती ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला, बाथरूम में बंद होकर बचाई जान
Published By- Diwaker Mishra

कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद के सिराथू स्टेशन के पास चलती ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आ रही है। सिराथू स्टेशन के पास चलती ट्रेन में धारदार हथियार से आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर के नाक पर वार किया गया जिससे कई जगह गहरे घाव हो गए हैं।

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे। घटना AC 1 कोच के अंदर हुई। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने ट्रेन के बाथरूम में बंद होकर किसी तरह अपनी जान बचाई। श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर हुए हमले से सनसनी फ़ैल गई है।

बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कुछ दिन पूर्व प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व मुकुंदानन्द पर बटुकों के साथ हुए यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था।

इस हमले में धारदार हथियार से नाक काटने की कोशिश की गई है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी पुलिस को तहरीर दी है जिसमे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानन्द समेत अन्य पर नाक काटने की योजना बनाने का आरोप लगाया है।