महराजगंज: पत्नी के 'बेवफाई' से टूटे पति ने दो मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी की खुदकुशी

उप्र के महराजगंज जनपद में पारिवारिक कलह के चलते तीन जिंदगियां जाने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।

महराजगंज: पत्नी के 'बेवफाई' से टूटे पति ने दो मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी की खुदकुशी
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में पारिवारिक कलह के चलते तीन जिंदगियां जाने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। खूनी खेल का खौफनाक मंजर देख इलाके में हड़कंप मचा है। यह घटना जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित गांधीनगर वार्ड की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार ​SSB महिला कांस्टेबल के पति ने अपने दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारकर खुद भी खुदकुशी कर ली। कमरे के अंदर फंदे से लटकी 5 साल की मासूम बेटी की लाश मिली जबकि लगभग ढाई साल का बेटा जमीन पर पड़ा मिला।

​बताया जा रहा है कि युवक ने पहले अपने हाथ की नस काटी, फिर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की ​वजह पत्नी की 'बेवफाई' बताई जा रही है। मरने से पहले युवक ने कमरे की दीवारों पर पत्नी के  'बेवफाई' का दर्द भरा संदेश लिखा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए।