कुशीनगर: सड़क पर फैली गिट्टी के चलते दरोगा की मौत, सड़क घेरकर कराया जा रहा था मकान निर्माण

उप्र के कुशीनगर जिले में सड़क पर फैली गिट्टी के चलते दरोगा की मौत होने की खबर सामने आ रही है। यह मार्ग दुर्घटना रविन्द्र नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक से बाईपास पर थोडा आगे हुई है।

कुशीनगर: सड़क पर फैली गिट्टी के चलते दरोगा की मौत, सड़क घेरकर कराया जा रहा था मकान निर्माण
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जिले में सड़क पर फैली गिट्टी के चलते दरोगा की मौत होने की खबर सामने आ रही है। यह मार्ग दुर्घटना रविन्द्र नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक से बाईपास पर थोडा आगे हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कंटेनर ने बाइक सवार सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दरोगा भवानी प्रसाद पांडे की कुशीनगर के सेवरही थाने में तैनाती थी। दरोगा मूल रूप से बस्ती जनपद के निवासी थे।

घटनाक्रम के अनुसार दरोगा अपने हीरो स्प्लेंडर बाइक UP51 AQ1669 से जा रहे थे। सड़क के आधे हिस्से पर गिट्टी और बालू डालकर मकान निर्माण कराया जा रहा था। आवागमन के लिए केवल आधा रास्ता बचा था।

भारी और तेज रफ्तार वाहनों के बीच पतले मार्ग से गुजरना जानलेवा बना। सूचना पर रविंद्रनगर थाना पुलिस मौके पर पहुच अज्ञात कंटेनर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई में पुलिस जुटी है।