बुलंदशहर: झुग्गी पर पलटा बदरपुर से भरा डंपर, अंदर फंसा एक बच्चा; रेस्क्यू में जुटा पुलिस-प्रशासन
उप्र के बुलंदशहर जनपद में बदरपुर से भरा डंपर एक झुग्गी पर पलटने की खबर सामने आ रही है। झुग्गी में एक बच्चे के होने की आशंका जताई जा रही है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में बदरपुर से भरा डंपर एक झुग्गी पर पलटने की खबर सामने आ रही है। झुग्गी में एक बच्चे के होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा। हादसे के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। डंपरसड़क निर्माण के लिए बदरपुर लेकर जा रहा था।
हादसे के बाद मौके पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौजूद है। घटना जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एलडीएवी इंटर कालेज के पास की है।




