बांदा: द्वितीय सोमवार पर बामदेवेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर उप्र के बांदा जनपद के प्रसिद्ध बामदेवेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

बांदा: द्वितीय सोमवार पर बामदेवेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से दुर्गेश कश्यप की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर उप्र के बांदा जनपद के प्रसिद्ध बामदेवेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक बांदा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर बामदेवेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आमद को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक बांदा ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा मिले।

सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील की है ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।