कानपुर देहात: अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बारावफात, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए कस्बे व मोहल्ले
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी बारावफात का पर्व कानपुर देहात में अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी बारावफात का पर्व कानपुर देहात में अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पर्व को लेकर अकबरपुर, पुखरायां, डेरापुर, सिकंदरा, रसूलाबाद, रूरा और बारा समेत तमाम कस्बों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला। पर्व की पूर्व संध्या पर अकबरपुर में MHS कमेटी के नेतृत्व में एक विशाल जलसे का आयोजन किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष पप्पू कबाड़ी और संरक्षक शानू खान के मुताबिक, इस जलसे में कई जनपदों से आए मुफ्ती और कारी जश्न-ए-ईद-उल-मिलाद-उन-नबी की अहमियत पर रोशनी डालेंगे। वहीं कल निकलने वाले पारंपरिक 'जुलूस-ए-मोहम्मदी' को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश पर जनपद में जश्न का माहौल है। अकबरपुर, पुखरायां, डेरापुर, सिकंदरा, रसूलाबाद, रूरा और बारा में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अकीदतमंदों ने अपने घरों, गलियों और चौराहों को आकर्षक लाइटों से सजाया है, जिससे पूरा इलाका जगमगा उठा है।
अकबरपुर कस्बे में MHS कमेटी के तत्वावधान में विशाल जलसे का आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-दराज से आए धार्मिक विद्वान अपनी तकरीरों से लोगों को हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों से रूबरू करायेंगे।
कल निकलने वाले 'जुलूस-ए-मोहम्मदी' को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह है। शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।




