भदोही: ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान का भ्रष्टाचार! ग्राम सभा के धन का कर रहे नाजायज उपयोग
उप्र के भदोही जिले के भदोही विकासखंड के ग्राम सभा दुलमदासपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान मिलकर जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ग्राम सभा के धन का नाजायज उपयोग किया जा रहा है।
भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जिले के भदोही विकासखंड के ग्राम सभा दुलमदासपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान मिलकर जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ग्राम सभा के धन का नाजायज उपयोग किया जा रहा है।
मामला मीडिया में आने पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी सकते में हैं। दरअसल, प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प के लिए निकाली गई धनराशि से विद्यालय में काम नहीं हुआ। नई ब्रिक ब्लास्ट के नाम पर फर्श तोड़कर निकली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है।
परिसर में इंटरलॉकिंग और नई टाइल्स कहीं नहीं लगी लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा कहीं अन्यत्र का जिओ ट्रैक दिखाकर धन का आहरण कर लिया गया। बता दें कि ग्राम प्रधान और सचिव दोनों का जॉइंट खाता होता है और ऐसे में 26 अप्रैल 2026 को काम पूर्ण दिखाकर खाते से धन निकाल लिया गया लेकिन उस धन का विद्यालय में कहीं प्रयोग नहीं किया गया।
विद्यालय को सुंदर और आकर्षक दिखाकर ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा फोटो अपलोड कर दिखा दिया गया लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि विद्यालय में अभी कहीं नई टाइल्स नहीं लगी है पुरानी प्लास्टर फर्श के सहारे विद्यालय चल रहा है।
मामले पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमृतलाल ने बताया कि मुझे तो पता ही नहीं कि विद्यालय का कब कायाकल्प हो गया, तो वहीं ग्राम प्रधान पति ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि मैं तो लंबे समय से बीमार हूं। ग्राम पंचायत अधिकारी किस तरह से कम कर रहे हैं इसका मुझे कोई पता नहीं।


