लखीमपुर खीरी: जमीनी विवाद में 10 साल के मासूम की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, मां घायल

उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के थाना निघासन क्षेत्र के कस्बा झंडी के तारानगर गांव में बीती रात 10 वर्षीय बच्चे की गला रेत कर निर्मय हत्या करने की खबर है।

लखीमपुर खीरी: जमीनी विवाद में 10 साल के मासूम की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, मां घायल
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के थाना निघासन क्षेत्र के कस्बा झंडी के तारानगर गांव में बीती रात 10 वर्षीय बच्चे की गला रेत कर निर्मय हत्या करने की खबर है।

इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर रंजिश थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार  लखीमपुर खीरी के कोतवाली निघासन क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद के चलते रात्रि को समय लगभग एक बजे गांव के ही कई लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से घर में सो रहे एक 10 वर्षीय बालक की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी।

बच्चे की मां बीच बचाव करने पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया। हमले में मां भी गंभीर घायल हो गई। वही शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

लोगो द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की कई टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लग गई है।