बांदा: फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, 11 अभियुक्त पहले ही हो चुके हैं अरेस्ट

उप्र के बांदा जनपद के थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी पहले से ही जेल में है।

बांदा: फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, 11 अभियुक्त पहले ही हो चुके हैं अरेस्ट
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद के थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी पहले से ही जेल में है।

बांदा जिले में आम और कानून से अनभिज्ञ आदमी को निशाना बनाकर फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक बीते दिनांक 04 अप्रैल को थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री करने वाले 01अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं अन्य सदस्यों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। इस गैंग में एक शातिर लेखपाल भी शामिल था। यह शहर की खाली जमीनों और ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करता था जो कानून के कम जानकार है। या जिनके वारिस नहीं है अथवा मर चुके है। इसकी जानकारी अपने गैंग को देकर फर्जी रजिस्ट्री कराने का खाका तैयार होता था।

गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा द्वारा दिनांक 12 फरवरी को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि दिनांक 06.08.2025 को उनकी जमीन को कुछ लोगों द्वारा योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दी ।

जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुए मटौंध पुलिस द्वारा पूर्व में ही 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना मे शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 04 अप्रैल को एक अन्य अभियुक्त को दुरेड़ी मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान खान पुत्र जमाल खान जरैली कोठी थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा का निवासी है।